बिग ब्रेकिंग

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1़10 फीसद, गृह मंत्रालय का दावा- देश में पर्याप्त अक्सीजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोविड की स्थिति बेहत चिंताजनक है। आए दिन आ रहे लाखों नए मामलों से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। बेड, अक्सीजन, दवाएं यहां तक की देश में वैक्सीन को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही है। अच्छी बात यह है कि सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 2 दिनों के मुकाबले नए मामलों में गिरावट देखी गई है। वहीं, कोरोना को हराने के लिए उठाए जा रहे कदम और तैयारियों और ताजा अपडेट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने बताया, श्देश की कुल संचयी मृत्यु दर लगभग 1़10: है।श्
उन्होंने बताया, श्देश में अब तक 81़77: मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 34 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। अब तक संक्रमण से 2 लाख के करीब मृत्यु दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 3,417 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।श् वहीं, अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
बताया गया कि कुछ राज्यों में ब्व्टप्क् के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। इन राज्यों को आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक केरल, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, यह वह राज्य हैं। बता दें कि फिलहाल 12 राज्यों में 18 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां नए मामलों में कमी के शुरुआती संकेत दिखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहािक हम रिकवरियों में भी एक सकारात्मक दृष्टिकोण देख रहे हैं। 2 मई को, रिकवरी दर 78: थी और 3 मई को यह लगभग 82: तक चढ़ गई। ये शुरुआती लाभ हैं जिन पर हमें नियमित रूप से काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!