नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, यातायात बाधित

Spread the love

यमकेश्वर। नीलकंठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार को बारिश के बाद कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। सड़क पर दलदल जमा होने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नीलकंठ में कैथल धर्मशाला के समीप सुबह सड़क पर आए मलबे से दलदल बन गया। इसी दलदल में सुबह एक गाय फंस गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाय को बाहर निकाला। सड़क पर दलदल बनने से वाहनों का संचालन बंद रहा। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।
दिनभर जेसीबी मशीन मलबा साफ करने में जुटी रही। वहीं खैरखाल के समीप सड़क पर चट्टान गिरने से यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बंद रहा। जेसीबी मशीन से मलबा साफ कर यातायात सुचारु किया गया। मोटर मार्ग पर मलेलगांव, पीपलकोटी, खैरखाल, कालीकुंड, रत्तापानी, फूलचट्टी, गरुड़चट्टी आदि स्थानों पर फिसलन बनने से बाइक फिसलने की आशंका बनी रही। कई दुपहिया सवार गिरते-गिरते बचते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *