कोटद्वार-पौड़ी

क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल को प्रधानमंत्री देगें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा 24 अपै्रल वेबीनार के माध्यम से देश के समस्त राज्यों के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2021 हेतु चयनित पंचायतों को पुरस्कृत कर पुरस्कार राशि का डिजिटल हस्तान्तरण किया जायेगा। साथ ही प्रथम चरण के छ: राज्यों में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत सम्पत्ति कार्ड का ई-वितरण करते हुए स्वामित्व योजना को देश के सभी राज्यों में लागू किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2021 में उत्तराखण्ड राज्य से दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत में कुल 7 का चयन किया गया है, जबकि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, बाल हितैशी ग्राम पंचायत पुरस्कार एवं ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार हेतु 1-1 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल से दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल का चयन किया गया है। सचिव/निदेशक, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के समस्त जिला पंचायत के अध्यक्ष, समस्त उपाध्यक्ष, समस्त सदस्य तथा समस्त क्षेत्र पंचायत के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों व समस्त प्रधानों एवं समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ-साथ समस्त ग्रामीण जनता तथा समस्त अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, समस्त जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी व समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों से जुड़े रेखीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी को कार्यक्रम में वेबिनार लिंक के माध्यम से प्रात: साढ़े 11 बजे से आवश्यक रूप से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। सभी फोन के माध्यम से वैब लिंक से जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!