कोटद्वार-पौड़ी

दीपावली पर्व पर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड महापरिषद, कुर्मांचल नगर, लखनऊ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर लोकल प्रोडेक्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ नाटक का मंचन किया गया। महापरिषद के पदाधिकारियों ने चाइनीज झॉलरों एवं वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
भारतेन्दु नाट्य अकादमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृत त्रिपाठी आईएएस, अति विशिष्ट अतिथि डॉ0 (मेजर) देवेन्द्र सिंह नेगी महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर स्वदेसी वस्तुओं को अपनाते हुए चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने के उद्देश्य से नाटक वोकल फार लोकल का आयोजन महापरिषद द्वारा किया गया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति प्राकृतिक सुन्दरता और देव भूमि होने का गौरव हम सभी उत्तराखण्ड वासियों के लिए हमेशा गौरव का विषय रहा है। हम सभी अपने उत्तराखण्ड की प्राकृतिक विविधता के लिए वोकल हो और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से अपने प्रदेश की संस्कृति सौन्दर्य और प्राकृतिक उत्पादो को जन-जन तक पहुंचाये और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिए एक कदम आगे बढ़ाये। अति विशिष्ट अतिथि डा0 (मेजर) देवेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि आज उत्तराखण्ड देव भूमि की प्रतिभाएं देश के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह सीमाएं हो एवं अन्य क्षेत्र हो बखुबी अपनी पहचान बनाये हुए है।ा है न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट खरीदने है बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड महापरिषद के सलाहाकार रजनीश रावत, एके पाण्डेय सहित मुख्य संयोजक बीएस गर्बियाल, संयोजक हेम सिंह व दीवान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, उपाध्यक्ष जीबी फुलारा, पूरन सिंह जीना, महेन्द्र सिंह राणा, महेन्द्र रौतेला, खुशाल सिंह बिष्ट, महासचिव हरीश चन्द्र पंत, सचिव भरत सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष केएस चुफाल, सांस्कृतिक सचिव महेन्द्र सिंह गैलाकोटी, मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, जेएस राणा, राजेन्द्र प्रसाद जुयाल, बीएस बिष्ट, उत्तराखण्ड महापरिषद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा वैष्णव, युवा अध्यक्ष चेतन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

वोकल फॉर लोकल नाटक का किया मंचन
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कलाकारो द्वारा उत्तराखण्ड के शीर्षक गीत‘‘उत्तराखण्ड देव भूमि तेरी जय जयकारा, तेरी जय जयकारा हो मईया तेरी जय जयकारा’’ के मधुर संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात् नाटक वोकल फॉर लोकल के सम्बन्ध में महासचिव द्वारा नाटक की भूमिका से दर्शको को अवगत कराया गया। इसके बाद नाटक का मंचन किया गया। जिसे दर्शकों ने बहुत अधिक सराहा। नाटक के पश्चात् श्रीमती पिंकी नौटियाल के निर्देशन में नन्हे-नन्हे कलाकारों ने उत्तराखण्ड के लोकगीत, झोड़ा, छपेली, चांचरी, थड़िया आदि नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की। माँ सुन्दा की स्तुति जिसके बोल है ओ माता सुनन्दा तू दैणी है जये, उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोकगीत ओ रंगिली पिछोडी लोकनृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!