देश-विदेश

भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पेंटागन में प्रतिनिधमंडल स्तर की बातचीत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

वाशिंगटन, एजेंसी। भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता होनी है। इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने वाशिंगटन के पेंटागन में एक सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गार्ड आफ आनर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव लायड आस्टिन ने आज भारत-अमेरिका 2़2 मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले पेंटागन (रक्षा मंत्रालय) में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की है।
राजनाथ सिंह पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं, जिसमें भारत-अमेरिका के बीच 2 ़2 मंत्रिस्तरीय वार्ता शामिल है। रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ टू प्लस टू वार्ता में हिस्सा लेंगे।
2 ़2 वार्ता रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज यूक्रेन पर एक बैठक आयोजित करेगी। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ब्लिंकन विदेश विभाग में सुबह 9रू00 बजे (स्थानीय समयानुसार) जयशंकर से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ब्लिंकन, आस्टिन, जयशंकर और राजनाथ सिंह विदेश विभाग में भारत और अमेरिका के 2़2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे।
बता दें कि दोनों देशों के बीच पिछली 2़2 मंत्रिस्तरीय वार्ता अक्टूबर 2020 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में वाशिंगटन में द्विपक्षीय 2़2 अंतर-सत्रीय बैठक की और दक्षिण एशिया, भारत-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिमी हिंद महासागर में विकास पर आकलन का आदान-प्रदान किया गया था।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन मसले को भारत ने तटस्घ्थ रुख अख्तियार कर रखा है। यही नहीं भारत ने रूस से कम दाम पर तेल खरीदने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना है कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में शुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!