डीएम ने लिया टनकपुर में जलभराव का जायजा

Spread the love

चम्पावत। भारी बारिश के बाद जिले के तराई क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का शुक्रवार को डीएम विनीत तोमर ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जलभराव की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम के साथ एडीएम टीएस मर्तोलिया समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम में बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया। साथ ही नदी के बीच फंसे मजदूरों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। उसके बाद डीएम ने नई बस्ती और सैलानीगोठ इलाके में जाकर विभिन्न प्लॉटों और आबादी के बीच हो रहे जलभराव की समस्या को देखा। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित जगहों पर नाली निर्माण कर जलभराव की दिक्कत को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अन्य जलभराव की जगहों का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। यहां टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया,सीओ अविनाश वर्मा, डीएलएम हरीश पाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *