Uncategorized

कांग्रेसियों ने स्व०राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने पीएम गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि अपने कार्यकाल में पीएम ने भारत को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया था। शुक्रवार को मोटर स्टेशन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व पीएम गांधी ने भारत को आईटी की सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि देश में चल रहे वर्तमान हालातों के मद्देनजर राजीव गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरीश चौधरी, जगदीश जोशी, मयूख चौधरी, प्रकाश बोहरा, विकास साह आदि मौजूद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!