बाढ़ से बचाव के लिए योजना तैयार करने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार शहर में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए योजना तैयार करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा नदियों से सटा हुआ है। ऐसे में वर्षाकाल के दौरान उफान पर बनी नदियों से क्षेत्रवासियों को नुकसान झेलना पड़ता है। कहा कि क्षेत्रवासियों को बाढ़ से सुरक्षा दिलवाने के लिए नदियों के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई जानी चाहिए। मालन नदी पुल के ऊपर की ओर नंदपुर कोटला गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार, फ्लड बैंक रोड, मरीन ड्राइव की तर्ज पर यातायात चलाया जाना चाहिए। सिम्मलचौड़, ध्रुवपुर के लोग लगातार सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठा रहे हैं। शहर में जल भराव को रोकने के लिए भी योजनाएं तैयार की जानी चाहिए। हल्की वर्षा में ही पूरा शहर पानी-पानी हो जाता है। वर्षा थमने के बाद भी शहरवासियों का सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कहा कि कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्षाकाल में सफर करना मुश्किल हो जाता है। वीरेंद्र सिंह रावत ने भाबर क्षेत्र में युवाओं के लिए इंडोर स्टेडियम बनवाने की भी मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *