सीएम से थौलधार की ग्रामीण सड़कें स्वीत करने की मांग की

नई टिहरी। बंस्यूल के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर थौलधार ब्लक की सड़कों को निर्माण के लिए स्वीति प्रदान करने की मांग की है। इन सड़कों के निर्माण की घोषणा सीएम ने 11 जून, 22 को कांगुड़ा में की थी। सीएम को लिखे पत्र में जिपंस रावत ने अवगत कराया कि सीएम धामी ने 11 जून, 2022 को जनपद के कांगुड़ा नागराज मंदिर में जनता को संबोधित करते हुए चापड़ा-अंधियारी मोटर मार्ग बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इसी तरह से इसी तरह से लालुरी-घियाकोटी, कौशल-रमोलसारी, लवाणी-कांडासारी, लालुरी-मंजखेत-मैरियाणा मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन इनके शासनादेश आज तरक जारी नहीं हुए हैं। रावत ने सीएम से आग्रह कर कहा कि जनहित की इस सड़कों के शासनादेश शीघ्र जारी कर आम लोगों को राहत देने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *