उत्तराखंड

डीएम बोले हरकी पैड़ी को भव्य रूप से विकसित करना प्राथमिकता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। हरिद्वार के नए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि धर्म नगरी हरिद्वार लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इसलिए प्राथमिकता यह होगी पूरी हरकी पैड़ी क्षेत्र को भव्य रूप से विकसित करें। यह बात उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। शनिवार सुबह रोशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने स्टांप की जानकारी भी जुटाई। डीएम ने कहा कि हरिद्वार टप जिला है। यहा सभी की धार्मिक भावनाएं एक जैसी होती है। सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों निरीक्षण कर गति लाई जाएगी। जनता दरबार के अलावा हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी शिकायतों का भी समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक तीर्थ नगरी है। जो भी कार्य यहां पर चल रहे हैं। उन कार्यों की गति बढ़ाना है। क्योंकि आज ही कार्यभार ग्रहण किया है। आने वाले समय में कार्यों का निरीक्षण करने के बाद उनको निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कराना है।
पदभार ग्रहण के बाद जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम आईएएस 2009 बैच के अधिकारी हैं। धीराज सिंह नैनीताल में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, वीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, आशीष मिश्रा, गोपाल राम बिनवाल, बृजेश तिवारी, विक्रम सिंह, वेद प्रकाश, अतुल प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!