देश-विदेश

पंजाब में 100 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन, शाही इमाम बोले- शान-ए-रसूल में गुस्ताखी हरगिज सहन नहीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लुधियाना (पंजाब) , एजेंसी। भाजपा से निष्कासित की जा चुकी नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को पंजाब भर में शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर 100 से अधिक शहरों और कस्बों में दोनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर भारत सरकार से उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।
लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सामने भी जुमे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से जोरदार रोष प्रदर्शन किया और नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान एडीसीपी वन परमिंदर सिंह हीर, एसीपी हरसिमरत सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां मौजूद रही।
प्रदर्शन के दौरान शाहपुर रोड पर बेरिकेडिंग कर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। प्रदर्शन खत्म होते ही पुलिस ने ट्रैफिक खोला। मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि शान-ए-रसूल सल्ललाहु अलैहि वसल्लम में जर्रा बराबर भी गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती, जबकि यहां तो भाजपा की निष्कासित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने शर्म की सारी हदें ही पार कर दीं।
शाही इमाम ने कहा कि दुनिया इस मामले में विभिन्न देशों में बार-बार मुसलमानों को आजमा चुकी है। हर बार यह स्पष्ट हुआ है कि मुसलमानों को अपने नबी हजरत मुहम्मद साहब सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की शान अपनी जान माल और हर चीज से ज्यादा प्यारी है। शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान ने कहा कि शर्म की बात है कि अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई, सरकार को चाहिए कि अपना काम निष्पक्ष होकर करे।
शाही इमाम ने कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं और समझते हैं कि वे मुसलमानों को डरा या धमका सकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति लंबी नहीं चलने वाली। लुधियाना के मुसलमानों की ओर से शाही

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!