कोटद्वार-पौड़ी

व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार में जल्द गठित होगी प्रदेश व्यापार मंडल की इकाई
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि देश की रीढ़ कहे जाने वाले व्यापारी की हालत लॉकडाउन के बाद दयनीय है। इसलिए सरकार को व्यापारियों को एक-एक लाख रूपये की धनराशि का आर्थिक पैकेज देना चाहिए। साथ ही व्यापारियों को बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक सेवाओं में छूट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोटद्वार जल्द ही प्रदेश व्यापार मंडल की इकाई का गठन किया जायेगा। राज्य के गढ़वाल और मंडल के जिलों में इकाईयां गठित की जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से कुंभ को भव्य रूप से कराए जाने की मांग की।
बुधवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारी वर्ग हर समय में सरकारों का सहयोग करता है, लेकिन कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन के कारण व्यापारियों की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है। ऐसी स्थिति में सरकार को व्यापारियों के खाते में सीधे एक-एक लाख रुपये की सहायता देनी चाहिए। इससे व्यापारियों की स्थिति ठीक हो पाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में चुनाव होने साथ ही राजनैतिक रैलियां की जा रही है, लेकिन हरिद्वार के कुंभ के लिए कोरोना की एसओपी जारी कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुंभ के कार्य पूरे नहीं हो पाए है, इसलिए सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए यह कार्य कर रही है। संजीव चौधरी ने व्यापारी संगठन में केवल व्यापारी हित में बात होनी चाहिए, इसमें कोई राजनीति नहीं हो चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में आवाज उठा रहे है, लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंतर्गत कोटद्वार इकाई की घोषणा भी कर दी जाएगी। उन्होंने कुछ व्यापारिक संगठनों पर सरकारों से मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया। प्रेस वार्ता में जगदीप भारद्वाज, अश्वनी कुमार, पुष्पेन्द्र गुप्ता, प्रेम कुमार, अभिषेक चौधरी, नीरज बुड़ाकोटी, हरेन्द्र रावत, रवि सैनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!