जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : होली पर्व पर खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी रहा। इस दौरान दूध, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा व रचना लाल ने झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। टीम ने रेस्टोरेंज व मिठाई की दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को भी खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कहा कि बिना एक्सपायरी डेट देखे कोई भी सामान न खरीदें। साथ ही खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।