नौ अगस्त जमा करें शुल्क

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसरों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट पूरे कर दिए हैं वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदनपत्र भरकर 1 से 10 अगस्त के बीच संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कहा कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल 31 जुलाई से 9 अगस्त तक खुला रहेगा। नियमित विद्यार्थी पर लॉगिन कर शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, तृतीय सेमेस्टर के पूर्वविद्यार्थियों को शुल्क जमा करने से पहले संबंधित प्रवेश समिति से अपना शुल्क सक्रिय कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *