बिग ब्रेकिंग

देश में एक करोड़ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना संक्रमण के 22,890 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 99,79,444 तक पहुंच गया है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 95 लाख को पार कर चुकी है। बीमारी से उबरने की दर के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है। देश में नए मामले सामने आने से ज्यादा लोग स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण से जनहानि के मामले में सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को उठाना पड़ा है। महाराष्ट्र में महामारी से अब तक 48,499 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सिर्फ 22,890 नए मामले सामने आए, जबकि 31,087 लोग स्वस्थ हुए। पिछले लगातार 21 दिनों से बीमारी से उबरने वालों की संख्या संक्रमित लोगों से ज्यादा बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान 338 लोगों की मौत भी हुई है। इससे महामारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या 1,44,789 हो गई है।
देश में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 95,20,827 हो चुकी है। इससे स्वस्थ होने की दर 95़40 फीसद हो चुकी है। दूसरी तरफ मृत्यु दर 1़45 फीसद बनी हुई है। शुक्रवार को लगातार 12वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी रही। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय देश में 3,13,831 सक्रिय मामले हैं। यह कुल संक्रमण का 3़14 फीसद है।
बीते 24 घंटों के दौरान जिन 338 लोगों की मौत हुई है, उनमें 65 महाराष्ट्र, 44 बंगाल, 35 दिल्ली और 27 केरल से हैं। अब तक कुल मौतों में भी सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को उठाना पड़ा है। वहां इस बीमारी से 48,499 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में महामारी से अब तक 48,499 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 11,981, तमिलनाडु में 11,942 और दिल्ली में 10,182 लोगों की मौत हुई है। बंगाल में 9,235, उत्तर प्रदेश में 8,136, आंध्र प्रदेश में 7,069 और पंजाब में 5,150 लोगों को जान गंवानी पड़ी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी बदस्घ्तूर है। दिल्घ्ली में मामलों की दर 1़51 फीसद पर बनी हुई है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्घ्ली संक्रमण के मामले 6,13,357 दर्ज किए गए थे। दिल्घ्ली में महामरी से मरने वालों की संख्या 10,182 हो गई है।
देश में संक्रमितों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हुआ है। देश में बीते सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी जो 23 अगस्त को 30 लाख हो गई। पांच सितंबर को संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार चला गया। बीते 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्घ्या 50 लाख थी जो 28 सितंबर को 60 लाख पर पहुंच गई। अक्घ्टूबर महीने में भी संक्रमितों की संख्घ्या में तेजी का क्रम जारी रहा। बीते 11 अक्टूबर को संक्रमितों की संख्घ्या 70 लाख थी जो 29 अक्टूबर को 80 लाख हो गई। बीते 20 नवंबर को संक्रमितों के आंकड़े 90 लाख के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!