Uncategorized

देवभूमि कबड्डी एकेडमी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रणवीर सिंह तोमर को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। खेल दिवस पर देवभूमि कबड्डी एकेडमी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकेडमी ने जौनसार बावर व हिमाचल प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत रणवीर सिंह तोमर को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एकेडमी के संचालन कुंवर सिंह राय ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा ध्यानचंद की खेल के प्रति रूचि व उनकी लगन के कारण ही उन्हें यह प्रसिद्धि हासिल हुई। कार्यक्रम में जौनसार बावर व हिमाचल प्रदेश के युवाओं की प्रेरणा का स्रोत माने जाने वाले रणवीर सिंह तोमर को एकेडमी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर रणवीर सिंह तोमर ने कहा कि प्रत्येक खेल में खिलाड़ी की मेहनत ही उसकी कामयाबी का आधार बनती है। उन्होंने कहा खिलाड़?ियों को अपने खेल में सुधार लाने के हर एक बिंदु पर गहनता से विचार करना व खेल की तकनीकि आवश्यकताओं को भली-भांति समझने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा प्रत्येक खिलाड़ी के मन में जीत का जज्बा होना चाहिए। कार्यक्रम में एकेडमी के उपाध्यक्ष धन सिंह चौहान, सचिव भरत सिंह तोमर, जवाहर सिंह शर्मा, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संजय राठौर, यशवीर तोमर, निकेश चौहान, विकास चौहान, अंशुल राणा, कुलदीप राणा, देवांश शर्मा, कुलदीप नेगी, अंशुल पंवार, राहुल राणा, विकास कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!