देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप एनएचपीसी बैंड पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार पंजाब निवासी दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पुलिस को एनएचपीसी बैंड के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल चौकी बचेलीखाल से पुलिस बल मौके पर पहुच गये थे। दो युवक पंजाब से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे थे। एनएचपीसी बैंड के तीखे मोड़ पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों की पहचान चालक गुरु प्रताप सिंह (24 वर्ष) पुत्र गुरु दयाल सिंह, निवासी मकान नंबर-एनजी 86, कोट बाबा दीप सिंह, बीटीसी जनपद जालंधर (पंजाब) और उनके साथी प्रिंस सिंह (20 वर्ष) पुत्र सतनाम सिंह, निवासी ग्राम सेमी, थाना 08-नंबर, ट्रांसपोर्ट नगर, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और अपने सरकारी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।