सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Spread the love

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को सोमवती अमावस्या धूमधाम से मनायी गई। गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने गंगा स्नान व दान कर पुण्य कमाया। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों से गुंजायमान दिखा। सोमवार को ऋषिकेश में सोमवती अमावस्या को लेकर लोगों में श्रद्धा देखने को मिली। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालु ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट, दत्तात्रेय घाट, रामानंद घाट, साईं घाट, बहत्तर सीढ़ी घाट, आवास विकास गंगा घाट, मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट, दयानंद घाट, स्वर्गाश्रम स्थित सीता घाट, परमार्थ निकेतन गंगा घाट आदि जगहों पर उमड़े। दिनभर घाटों पर श्रद्धालुओं की आमद बनी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *