उत्तराखंड

श्रद्धालुओं ने मां चंडिका की पूजा कर आशीर्वाद लिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : नारी की मां चंडिका देवी धनपुर गांव के ग्वैफड़ गांव में दर्शन देने के बाद रात्रि विश्राम के लिए भुनका गांव पहुंच गई है। इस बीच देवी ने धादड़ और थापला में भी भक्तों को दर्शन दिए और उनकी कुशलक्षेम पूछी। देवी के आगमन को लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र में लोगों में उत्साह है। चंडिका देवी की दिवारा यात्रा इन दिनों धनुपर और रानीगढ़ क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। कई वर्षों बाद क्षेत्र में पहुंची देवी के स्वागत के लिए जगह-जगह भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। बीती रात ग्वैफड़ में देवी की चार पहर की पूजा की गई। साथ ही भजन कीर्तन हुए। सुबह गांव के चौक में पंचायती पूजा की गई। सभी भक्तों ने मां चंडिका से सुख शांति की प्रार्थना की। शनिवार को देवी ग्वैफड़ गांव से धादड़, थापला होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भुनका गांव पहुंची। जहां भक्तों ने देवी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर देवी के साथ चल रहे देव पश्वाओं के साथ ही ग्वैफड़ के प्रधान लीला बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण बिष्ट, सैन सिंह बिष्ट, मुरलीधर सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, अनिल बिष्ट, अनूप बिष्ट, दीपक बिष्ट, अजय बिष्ट, हयात बिष्ट, महावीर बिष्ट, ममंद की अध्यक्ष सुषमा बिष्ट, कीर्तन मंडली की अध्यक्ष कलावती बिष्ट सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं, युवा एवं बुर्जुग मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!