डीजीपी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. तनु मित्तल को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मीडिया, सोशल मीडिया और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. तनु मित्तल को डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ. तनु मित्तल उत्तराखंड पुलिस के साथ उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप और नशा मुक्ति पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी उत्तराखंड पुलिस के साथ मिलकर सराहनीय कार्य किया था। डॉ. मित्तल उत्तराखंड पुलिस की ऐच्छिक ब्यूरो समिति की भी सदस्य हैं। वह समय-समय पर महिला काउंसलिंग में प्रतिभाग करती है। उत्तराखंड पुलिस के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डॉ. मित्तल समय-समय पर अपना योगदान देती है। डॉ. तनु मित्तल अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती हैं। साथ ही छात्रों को जागरूक करती है। पौड़ी गढ़वाल जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने डॉ. मित्तल को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *