बिग ब्रेकिंग

10 जून को होगी धामी कैबिनेट की बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। शुक्रवार 10 जून को सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। बजट सत्र से पहले होने जा रही यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में खास होने वाली है। धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। 10 जून को धामी सरकार की कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में होगी। 14 जून से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में कई विधेयक और अध्यादेशों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। चंपावत उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद होने जा रही यह कैबिनेट बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
शुक्रवार को होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के वेतन भत्तों के अलावा लंबे समय से आंदोलन पर चल रहे कर्मचारियों की मांग पर भी विचार हो सकता है। वहीं, इसके अलावा यूनिफर्म सिविल कोड और भूमि सुधार कानून को लेकर के भी धामी सरकार अपना मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है। जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में अमलीजामा पहनाने की कोशिश होगी। इसके अलावा विभागों के बजट संबंधी प्रस्ताव और अन्य कई विषयों पर इस कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!