उत्तराखंड

रोडवेज इंप्लयज यूनियन हल्द्वानी की कमान धमेंद्र को मिली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लयज यूनियन की हल्द्वानी डिपो शाखा की कमान धर्मेंद्र सिंह बिष्ट को मिली है। शनिवार को डिपो में हुए चुनाव में उन्हें शाखाध्यक्ष चुना गया। वहीं, मनोज गुप्ता और कुलदीप रावत को शाखा उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी नवीन ईटनी और शंकर सिह नेगी की मौजूद्गी व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा और क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद कतील अख्तर की देखरेख में चुनाव हुआ। जिसमें गोविंद बल्लभ जोशी को शाखा मंत्री, किशन नाथ गोस्वामी और राजेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, रमेश पांडे को संगठन मंत्री, महेश तिवारी को कोषाध्यक्ष, मनमोहन सिंह नेगी को लेखा परीक्षक, सुभाष चंद्र को प्रचार मंत्री, पुष्कर सिंह नेगी को कार्यालय सचिव चुना गया। इसके अलावा दीवान बिष्ट, अनिल साह को क्षेत्रीय प्रतिनिधि व सत्य प्रकाश और विनोद पौडियाल को प्रांतीय प्रतिनिधि पद की जिम्मेदारी दी गई। यहां मोहन आर्य, सतीश लाल, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, दीवान सिंह, विक्रम सिंह, मोहम्मद अखलाक, अमरीक सिंह, वीरेंद्र सिंह, विवेक कुमार, रामकुमार, सनी भारती, दलीप बोरा, सुनील जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!