धूं-धूं कर जल रहा है सरगेट बीट का जंगल, वनकर्मी बने हुए हैं तमाशबीन

विकासनगर()। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत देवघार रेंज के सरगेट बीट में जंगल में आग लगी है। दोपहर में लगी काफी फैल चुकी है। इसके बाद भी वनकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। यह आग पुरोला मोटर मार्ग पर कथियान बैंड के पास बनी वन चौकी के पास लगी है। दरअसल, दोपहर को किसी असामाजिक तत्व ने त्यूणी-पुरोला मोटर मार्ग पर कथियान बैंड के पास जंगल में आग लगा दी। आग ने तेजी से जंगल को चपेट में लेना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग ने जंगल के काफी क्षेत्र को चपेट में लिया। शाम तक जंगल धधक रहा था लेकिन वनकर्मी तमाशबीन बने रहे। देर शाम तक आग पर काबू पाने के प्रयास नहीं किए गए। यह आग कथियान बैंड के पास बनी वन चौकी के समीप जंगल में लगी है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी देवघार शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि सरगेट बीट के जंगल में लगी आग को काबू पाने में लापरवाही बरतने वाले वनकर्मियों से जवब-तलब किया जाएगा। कहा कि वनकर्मियों को आग बुझाने के निर्देश दिए गए हैं। आग से वन क्षेत्र को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *