वर्तमान युग में बगैर कंप्यूटर के कार्य करना मुश्किल

नई टिहरी : प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज दीनगांव, जनता इंटर कॉलेज मांजफ और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घोल्डाणी में छात्रों को तकनीकी और इंटरनेट का ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने राज्य वित्त योजना से कंप्यूटर और अन्य सामग्री दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में बगैर कंप्यूटर के कार्य करना मुश्किल है। ऐसे में क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का तकनीकी ज्ञान देने के लिए यह सामग्री दी है। मौके पर बीडीओ विजय प्रकाश चमोली, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रजवंत रांगड, जय प्रकाश शाह, शिक्षक राजीव पैन्यूली, मनमोहन सिंह पंवार, सिकंदर हयात, यशवीर सिह, कपिल जोशी, संदीप कलूड़ा मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *