देश-विदेश

दिग्विजय का भाजपा पर निशाना, कहा- सावरकर ने अपनी किताब में कहा था गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भोपाल,एजेंसी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदल देगी और 2024 में फिर से सत्ता में आने पर आरक्षण प्रणाली को समाप्त कर देगी। यहां जन जागरण अभियान के दौरान बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से है। कांग्रेस नेता ने दोहराया कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में कहा था कि हिंदुत्व का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कभी गाय को श्माताश् नहीं माना और उन्हें बीफ खाने में कोई दिक्कत नहीं थी। हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। अगर भाजपा 2024 में सत्ता में वापस आती है, तो वे पहले संविधान बदलेंगे और आरक्षण खत्म करेंगे।कांग्रेस पार्टी ने केंद्र द्वारा अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन को उजागर करने के लिए 14 नवंबर को एक देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम श्जन जागरण अभियानश् शुरू किया था। इसी अभियान को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही।
राहुल गांधी भी हिंदू और हिदुंत्व को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। उन्होंने हाल के दिनों में कई बार भाजपा पर इसे लेकर निशाना साधा है। पिछले दिनों एक रैली में उन्होंने कहा था कि भारत हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं, जो किसी भी हालत में सत्ता में रहना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी अपना पूरा जीवन सत्ता की तलाश में लगा देते हैं। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं चाहिए और वे इसके खातिर कुछ भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!