उत्तराखंड

20 को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत पर हुई चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं सबेग सिंह को संगठन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंगलवार की शाम ग्राम मडैया हट्टू निवासी जगतार सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर चर्चा की गई। किसान नेता एवं जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने बताया कि बैठक में यूनियन को विस्तार देने व मजबूत करने पर विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा वर्तमान जिला अध्यक्ष अवतार सिंह बांसखेड़ा काशीपुर को पद मुक्त किया गया। बताया कि अवतार सिंह की जगह अब सबेग सिंह गोबरा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेजर सिंह को उनकी सहमति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लक से हटा कर गांव मढ़िया बक्शी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। यह सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। वहीं बल्ली सिंह चीमा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां को मजबूत करने के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे। बैठक में बल्ली सिंह चीमा, अवतार सिंह, जगतार सिंह, रक्षपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सबेग सिंह, हनीफ मोहम्मद, इकबाल अली, मेजर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!