अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक जन सेवा पहुंचाएगा जिला प्रशासन

Spread the love

बागेश्वर। मंगलवार को तहसील कपकोट की उप-तहसील शामा में तहसील दिवस में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, आपदा, दूरसंचार नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, एएनएम की उपलब्धता तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कुल 48 शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि जिला प्रशासन जनपद के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों तक जनसेवाएं पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। निर्धारित समय सीमा से अधिक विलंबित परियोजनाओं पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुछ परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) निरीक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की शिथिल कार्यशैली पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य शामा विजया कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कला देवी, ग्राम प्रधान पन्याली गोपाल सिंह कोरंगा, शामा प्रेम देवी, लीती मीना देवी, नामतीचेतबगड चरण कोश्यारी, भनार बबीता देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर राम सिंह कोरंगा, कीवी मैन भवन सिंह कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा व अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *