मार्डन रूप में निर्मित किया जाएगा जिला पुस्तकालय: डीएम

Spread the love

अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने राजकीय जिला पुस्तकालय भवन की दशा में सुधार कर जीर्णोद्वार के निर्देश दिये है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के आवश्यक निर्देश दिये। जिससे यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिल सके।
शुक्रवार को र्केप कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि भवन का जीर्णोद्वारा किए जाने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुदृढ़ किये जाने प्रस्ताव ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से शीघ्र तैयार कर लिया जाए। जिसके लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है, ताकि पुस्तकालय मर्डन पुस्तकालय के रूप में विकसीत किया जा सके। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने के दौरान जिला पुस्तकालय का संचालन स्काउट गाइड भवन में किया जायेगा। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *