लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष गिरीश और राकेश का हुआ स्वागत

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर और बाराकोट मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा को दायित्व मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीना बाजार लोहाघाट में गिरीश कुंवर और बाराकोट मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान दोनों मंडल अध्यक्षों ने मिले दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गोविंद वर्मा, योगेश मेहता, महेश बोहरा, दीपक जोशी, सूरज कुमार, सुभाष बगौली, बलवंत गिरी, राजेंद्र प्रसाद, नवीन बोहरा, भुवन बहादुर, अर्जुन मेहरा, लोहित खोलिया, मोहन पाटनी, मोहन फर्त्याल, बगौली, मयंक पुनेठा,विनोद बगौली, पंकज ढेक, आनन्द राय, नीरज बोहरा, दीपकमल गहतोड़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *