कोटद्वार-पौड़ी

श्रीनगर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : प्रकाश पर्व दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने विधि-विधान के साथ लक्ष्मी और गणेश की पूजा की। साथ ही अपने घरों, दुकानों व दफ्तरों को रंग बिरंगी झालरों, दीयों और मोमबत्ती से जगमग कर दिया। दीपावली पर्व पर पूरा शहर रोशनी से चमचमाता दिखा। इस दौरान चारों ओर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। घरों को विद्युत झालरों से सजाने के बाद लोगों ने घर के कोने-कोने में घी व तेल के दीये के साथ मोमबत्ती जलाई। इसके बाद सभी ने अपने परिवार के साथ लक्ष्मी, गणेश और धन कुबेर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम होते ही गांव से लेकर शहर प्रकाश की रोशनी से जगमग हो उठा। वहीं आतिशबाजी से आसपास के गांव व शहर गुलजार रहें। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दीपोत्सव की बधाई दी। दीयों की रोशनी से घर-आंगन जगमग रहे। शहर में दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण से मनाया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!