डीएम ने अधिकारियों को दिये अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय एवं आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा कंट्रोल कक्ष में नदियों के जलस्तर, जलभराव से प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों में ठहरे लोगों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। जनपद की सभी तहसीलें अलर्ट मोड पर रहें और बाढ़ अथवा जलभराव की स्थिति में समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी तत्पर रहने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में तुरंत तैनाती की जा सके। साथ ही डीएम ने आईएमडी वेबसाइट और अन्य मौसम पोर्टल से पूर्वानुमान लेकर अधिकारियों को तैयार रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने मौसम, वर्षा और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *