डीएम ने किया साप्ताहिक कफ्र्यू का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला मजिस्टे्रट गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने रविवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी में बाजार में कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत साप्ताहिक कफ्र्यू का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कफ्र्यू जारी गाइड लाइन का अनुपानल कराते हुए, आम जनमानस ने अपना सहयोग पूर्ण रूप से दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सामाजिक दूरी, मास्क तथा सेनेटाइजर का प्रयोग निरन्तर करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बाजार में खरीददारी करने आ रहे लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर, दुकानों में सामाजिक दूरी का अनुपानल करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, सीओ प्रेम लाल टम्टा आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी कोविड 19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत साप्ताहिक कफ्र्यू हेतु जारी आदेश का संबंधित अधिकारियों द्वारा अक्षरस अनुपालन किया गया। साथ ही बाजार बंद कफ्र्यू के दौरान सैनिटाइज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *