पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन
देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में रविवार की रात निधन हो गया। एक दिन पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एम्स निदेशक ऋषिकेश के स्टाफ अफिसर ड़ मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।