800 और 1500 मीटर दौड़ में अंशु रावत ने मारी बाजी

Spread the love

बुचाखाल में खेल महाकुंभ की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं सम्पन्न
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की न्याय पंचायत स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचाखाल में किया गया। 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में अंशु रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सपना द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य मधुसूदन हिंदवान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना द्विवेदी, ग्राम प्रधान मनोज जुयाल, कविता सुंडेला, भावना वर्मा एवं प्रधानाचार्य मधुसूदन हिंदवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सपना द्विवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य मधुसूदन हिंदवान ने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ से हुई। इसमें रचित नेगी ने प्रथम, अनुराग रावत ने द्वितीय, अनिकेत रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में इशिका द्विवेदी प्रथम, प्रियांशी धनसेला द्वितीय, अपरिजिता तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंशु रावत प्रथम, अभिषेक रावत द्वितीय, मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अनुराग प्रथम रहे। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में लंबी कूद एवं ऊंची कूद में तनिषा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महेंद्र गुसाईं, सत्यपाल, भावना वर्मा, मुक्ता रावत, मनीष रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *