मौसम में उतार-चढ़ाव, बीमार हो रहे लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मौसम में बदलाव के कारण जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। हाल के दिनों में तापमान में अचानक गिरावट और बारिश ने कई लोगों को बीमार कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में वायरल संक्रमण सहित मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।


राजकीय बेस चिकित्सालय के साथ ही निजी क्लीनिकों में भी इन दिनों वायरल फीवर के मरीज बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों में वृद्धि हो रही है। चिकित्सक बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें व किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौसम में इन्फ्लूएंजा व अन्य वायरल संक्रमणों के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उचित सावधानी व समय पर उपचार से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि संतुलित आहार लें और हाइड्रेटेड रहें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। इसके अलावा नियमित रूप से हाथ धोना भी महत्वपूर्ण है। मौसम के बदलाव के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने के लिए जागरूकता व सावधानी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *