दो छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार के छात्र पीयूष कुमार एवं छात्रा दिव्यानी ध्यानी का चयन इंस्पायर अवार्ड की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।


विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि छात्र पीयूष कुमार एवं छात्रा दिव्यानी ध्यानी के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, संयोजक आचार्य धीरज जलाल एवं नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से अवार्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। दोनों छात्रों को दस-दस हजार की धनराशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। छात्र पीयूष कुमार ने जल संरक्षण पर एवं छात्रा दिव्यानी ने जल संशोधन के विषय पर अपने प्रोजेक्ट बनाएं। उन्होंने बताया कि विद्यालय से छ: छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर राकेश चमोली, राजन कुमार, हरीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, राहुल भाटिया, नीरज कुमार, रेखा भंडारी, प्रीति बलूनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *