कोटद्वार-पौड़ी

यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गरीबों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की रक्षा करने में पूरी तरह से फेल हो गयी है, सिर्फ राजनीतिक रूप से समर्थ लोगों के प्रभाव में आने वाले लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।

[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2021/01/BED.pdf”]
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो गया है। विगत दिनों बुदायूं में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर उसकी जघन्य हत्या कर दी गयी है, लेकिन योगी सरकार अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई युवतियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से प्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। साथ बुदायूं की घटना के आरोपियों को तत्काल गिरप्तार कर फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, वीडी नवानी, विनीता भारती, विजय माहेश्वरी, विनोद नेगी, जितेन्द्र भाटिया, बृजपाल सिंह, हेमचंद्र पंवार, हरेन्द्र सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!