दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न विधाओं में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्यातिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, सीमा सजवाण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वरिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज कमलपुर प्रथम, संस्कृत विद्यालय चैधार द्वितीय, राइका नौगावखाल तृतीय रहे, समूहगान में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर प्रथम, राइका संगलकोटी द्वितीय, श्रीकोटखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूहनृत्य में राइका नौगावखाल ने प्रथम, राइका श्रीकोटखाल द्वितीय, राजकीय इंटर कालेज बग्याली तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद में संस्कृत विद्यालय चैधार के सुरेंद्र लखेड़ा, सुजल बडोला प्रथम, आशिका और सागर सकलानी द्वितीय रहे। श्लोक उच्चारण में अस्मिता सुरखेत प्रथम तथा आयुष संस्कृत विद्यालय चैधार द्वितीय रहे। खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने सभी विजेताओं को पारितोषित देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यतेंद्र धस्माना, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नौगावखाल महेंद्र रौतेला, गणेश पसबोला, लीला रौथान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश पसबोला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *