दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ मंडल प्रशिक्षण वर्ग 2020 की व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि शनिवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा। जिसमें 80 कार्यकर्ता बूथ और शक्ति केंद्र के प्रतिभाग करेगें। प्रदेश से 8 वक्ता विभिन्न सत्रों के माध्यम से आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता के विकास के लिए एवं भाजपा सरकार की राज्य और केंद्र की उपलब्धियों को रहकर के रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, मंडल उपाध्यक्ष लता बलूनी, सिमरन बिष्ट, मनोज पांथरी, मंडल मंत्री दर्शन भंडारी, प्रकाश बलोदी, मंदीप सिंह अनीता रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *