Uncategorized

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट का स्थापना दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-पीड़ितों को न्याय दिलाना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है : मुखर्जी
हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट का 14वां स्थापना दिवस शिवालिक नगर स्थित होटल में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथी नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज व ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार मुखर्जी ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण व राष्ट्र उत्थान में किए गए कार्य अवश्य ही प्रसिद्धि पाने का माध्यम हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारी कर्तव्य निष्ठा से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। मानव उत्पीड़न की घटनाओं पर संज्ञान के साथ लोगों को न्याय दिलाने का उद्देश्य ही सफलता अर्जित करने का बेहतर माध्यम है। संरक्षक स्वामी आलोक गिरी व मोतीराम ने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से सेवा कार्यो को अंजाम दें। गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद करें। सच्चे मन से संगठन की नीतियों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान करें। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार मुखर्जी ने स्थापना दिवस के मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को अपराध मुक्त बनाने की मुहिम अवश्य ही अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। पीड़ितों को न्याय दिलाना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। संगठन के नियमों पर चलकर देश के उत्थान में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए सदस्य निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। पुलिसिया उत्पीड़न रोकने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगना चाहिए। घरेलू हिंसा, बालश्रम आदि को लेकर भी ट्रस्ट काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गौड़ ने कहा कि संगठन के आदर्शों पर चलते हुए व संगठन के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए संगठन की नीतियों को गांव गांव शहर शहर व घर- घर पहुंचाने का काम करें। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को प्रभावी रूप से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त जातपात के भेदभाव को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। इस अवसर पर मुस्कान, गीता रावत, निशा कश्यप, रीमा शाइन, लक्ष्मी मिश्रा, मंजू रानी, नीलम शर्मा, पिंकी, संजू नारंग, आशु आजम, अंकुर बागड़ी, सुल्तान, राजेंद्र ठाकुर, अंसारी, मुजम्मिल, नूर खान, रियासत योगेश, जमीर अंसारी, शहनवाज, इंतजार, शेर अली, अमित चौधरी, राजेश गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, दानिश, घनश्याम गुप्ता, साजिद गौड़, प्रमोद कुमार, अवनीश कुमार, सैफ अंसारी, नूर आलम, इसरार अंसारी, अक्षय कुमार, परवेज अंसारी, सोनू, शमीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कलाकारों द्वारा गीत संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!