दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बना नाला बना आफत

Spread the love

विकासनगर(। विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अंबाड़ी से लक्ष्मणपुर तक एनएच की ओर से बनाया गया नाला लोगों के लिए आफत बना हुआ है। एनएच ने कई जगह पर तो नाले को ढक दिया है। लेकिन आबादी वाले इलाके में कईं जगह नाले को खुला छोड़ दिया गया है। खुला पड़ा नाला यहां लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही यह नाला जब से बना हुआ है, तब से लेकर आज तक सफाई नहीं हुई है। इससे पूरा नाला कूड़े और गंदगी से भरा पड़ा है। सफाई न होने के कारण नाले से दुर्गंध उठती है, इससे लोग परेशान हैं। कूड़े से भरा होने के कारण बरसात में यह नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इससे पूरा गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। स्थानीय लोग नाले को पूरी तरह से कवर करने और समय-समय पर इसकी सफाई की मांग लगातार उठाते हैं, लेकिन न तो एनएचएआई और न ही जिला प्रशासन इस और ध्यान दे रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय क्षेत्रों में कई जगह खुला नाला बना हुआ है खतरा दरअसल, अंबाड़ी से लक्ष्मणपुर के बीज बना नाला पहले पूरी तरह से खुला था। लेकिन जैसे-जैसे सड़क किनारे लोगों ने दुकानें और मकान बनाने शुरू किए तो कुछ जगह तो लोगों ने अपने सुविधा के अनुसार खुद ही नाले के ऊपर स्लैब डाल दिए। कुछ जगहों पर खुद एनएच की ओर से भी नाले के ऊपर स्लैब डाले। लेकिन कई जगह नाले के ऊपर स्लैब नहीं है। नाले के यह खुले स्थान लोगों और बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोग कई बार आवासीय क्षेत्र में नाले को पूरी तरह से कवर करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। लक्ष्मणपुर के बाद नाले की कोई निकासी नहीं हाईवे पर बना नाला लक्ष्मणपुर तक ही बना हुआ है। यहां से आगे बाजार की तरफ नाले को अधूरा छोड़ दिया गया है। यहां हालांकि नाले को कैनाल रोड की तरफ मोड दिया गया है। जबकि बाजार की तरफ नाले की कोई निकासी नहीं है। नाले की निकासी न होने पर हर बरसात में यहां पानी भर जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसका असर बरसात में विकासनगर बाजार में भी दिखता है। कोट………..इन दिनों एनएच पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के बाद उसके ऊपर स्लैब डाला जाएगा और जल्द ही नाले की निकासी भी कर दी जाएगी। -सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता एनएच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *