कांडा और भिंगराड़ा गांव में गहराया पेयजल संकट

Spread the love

चम्पावत। जिला मुख्यालय के कांडा और लधिया घाटी के भिंगराड़ा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। दोनों ही गांवों में बीते कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इस वजह से यहां के लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिला मुख्यालय से सटे कांडा गांव के ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय निवासी चंचला देवी, रेखा देवी, गंगा देवी, भवानी देवी, भैरव सिंह हिमांशु जोशी, गोपाल गिरी, राम गिरी और केशव सिंह ने कहा गांव में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग पानी के लिए हैंडपंप और नौलों पर आश्रित हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने कहा शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। इधर, लधिया घाटी के भिंगराड़ा में भी पेयजल संकट बना हुआ है। इस संबंध में ग्रामीण ईश्वरी दत्त जोशी, चूड़ामणि, जगदीश सिंह, खुशाल सिंह आदि ने डीएम को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने कहा बीते वर्ष अक्तूबर में आई आपदा के बाद टूटी लाइनों को ठीक किया गया। लेकिन लाइन से पानी नहीं चल पा रहा है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *