कांडा-खतवाड़ योजना से सुचारू हुई पेयजल आपूर्ति

Spread the love

कीर्तिनगर : लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुई कांडा-खतवाड़ पेयजल योजना की मरम्मत के बाद चार दिन से बंद पेयजल आपूर्ति रविवार को सुचारु हो गई। साथ ही लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के कांडा सहित कई गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है।
बारिश के कारण योजना की पाइपलाइन और अन्य ढांचा क्षतिग्रस्त होने से कांडा, मालगढ़ी, कौल्याधार, चोपड़ा, तुसकंड़ी, सुपार और डांडा समेत कई गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। इस दौरान ग्रामीणों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ीं। बारिश के चलते जलस्रोतों तक पहुंचने वाले रास्ते भी क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। जलापूर्ति शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने विभाग की ओर से किए गए मरम्मत कार्य की सराहना की। ग्रामीणों ने मांग की कि बरसात के मौसम में पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी और त्वरित मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *