खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, एक गंभीर
नई टिहरी : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर शिवमूर्ति के समीप शनिवार को एक लोडर वाहन के गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मृत्यु हो गयी, जबकि वाहन में सवार अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर शिवमूर्ति में जल निगम सड़क के निकट लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में 29 वर्षीय चालक सुमित सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी बिरसणी, पट्टी कंडवालस्यू, जिला पौड़ी गढ़वाल के सिर पर गहरी चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि वाहन में सवार विरसणी गांव का ही धीरेंद्र सिंह पुत्र सुल्तान सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसको पुलिस ने सीएचसी, बागी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची बछेलीखाल चौकी की पुलिस टीम ने घायल और मृतक को खाई से निकाला। मृतक चालक सुमित सिंह देवप्रयाग से प्रतिदिन डांडा नागराजा क्षेत्र में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ले जाता था। (एजेंसी)