Uncategorized

द्वाराहाट से लापता महिला का शव भीमताल झील से बरामद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। द्वाराहाट से लापता महिला का शव भीमताल झील से बरामद हो गया है। गुरुवार सुबह तिकोनिया-डांठ मार्ग के माउंट एलर्वन स्कूल के समीप झील में शव तैरता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव झील से बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बता दें कि बीते मंगलवार को द्वाराहाट के दरमाड़-कफड़ा निवासी महिला कविता जोशी (26) पत्नी कृपाल जोशी घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी आसपास क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। राजस्व चौकी में भी महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई। बुधवार सुबह मल्लीताल तिकोनिया के समीप झील किनारे युवकों को बैग मिला था। बैग में मिले आधार कार्ड समेत अन्य कागजात से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और झील में खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह महिला का शव झील में तैरता दिखाई दिया। एसओ कैलाश जोशी ने बताया सूचना के बाद ससुराल और मायके वाले भीमताल पहुंच गये हैं। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है, लेकिन लिखित तहरीर नहीं दी है। महिला का मायका शहरफाटक है, भाई हल्द्वानी के कमलुवागांजा गिरजा बिहार में रहता है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मायके पक्ष ने लगाया मारने का आरोप
भीमताल। मायके पक्ष वालों ने भीमताल पहुंचकर ससुराल पक्ष पर बहन को मारने का आरोप लगाया है। उसके भाई देवी दत्त उप्रेती और तारा दत्त उप्रेती ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से बहन का उत्पीड़न कर रहा था। इसके चलते बहन तनाव में थी। उन्होंने बताया बहन की शादी 2013 में हुई। उसकी पांच साल की बेटी है। कविता की मौत पर मां समेत दोनों भाई और चाचा-जीजा भीमताल पहुंच गये । मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह झील किनारे रखे घंटों अपनी बेटी के शव के समीप बैठी रही। हालांकि थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। इधर पति ने उन पर लगाए गये आरोपों को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!