जयन्त प्रतिनिधि।
द्वारीखाल। विकासखण्ड द्वारीखाल मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कोविड से संबंधित दवाई किट सेनेटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, क्षेत्र पचांयत सदस्यों को कोविड 19 से संबंधित दवाई किट सेनेटाइजर और मास्क वितरित किए गए।
ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उक्त दवाई सेनेटाइजर और मास्क का वितरण ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार को उक्त दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। यदि कहीं पर सेनेटाइजर एवं मास्क की कमी पड़ती है तो मैं अपने संसाधनों से पूरा करूंगा, लेकिन मेरे विकासखंड के अंतर्गत किसी को भी इस महामारी में दवाईयों से वंचित न होना पडे़। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे कोविड 19 में ग्राम पंचायतों में प्राप्त धनराशि से दवाई, सेनेटाइजर, मास्क खरीदकर प्रत्येक परिवार को उपलब्ध करायें। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में हमें सबका सहयोग चाहिए। सभी के सहयोग से ही इस महामारी को हम रोक सकते हैं। इसके लिये हमे अपने स्वास्थ्य एवं खान पान का ध्यान रखना पडे़गा तथा अपने दिल को मजबूत करना पडे़गा। इसमें चिकित्साधिकारी की सलाह जरूर लें। मुख्यमंत्री से द्वारीखाल ब्लाक में चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की मांग की है। जिसमें चिकित्सकों की कमी से लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। चिकित्सकों के पदों को भरा जाय। मैं स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याओं का संज्ञान लूंगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज, क्षेत्र पंचायत सदस्य मस्तान सिंह मस्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत कुल्हाड़, राजमोहन सिंह कलोड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खडे़ती किरत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत बल्ली उषा देवी, रेखा देवी बखरोड़ीगांव, कल्याण सिंह खजरी, बबीता देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह च्वरा, प्रभाकर डोबरियाल भलगांव डाडामंडी, जितेंद्र सिंह गहली, सतीश सिंह भलगांव द्वारी, नत्थी प्रसाद डाबर, संजीव जुयाल, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड कुलभूषण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहें। संचालन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सज्जन सिंह रावत ने किया।