उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। कोतवाली में किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि वह गर्भवती हो गई है और आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बेतालघाट निवासी किशोरी को वर्ष 2019 में समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी अभिषेक आर्य (25) बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।
जिससे वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा। अब वह किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है। इस बीच किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने और आरोपी के दूसरी जगह शादी करने की बात पता चली। उन्होंने आरोपित युवक से शादी को लेकर बात की तो उसने इनकार कर दिया। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नैनीताल में युवती से दुष्कर्म का प्रयास
नैनीताल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तल्लीताल निवासी सफाई कर्मी ने शिकायती देकर बताया कि हल्द्वानी निवासी युवक ने घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी से टेड़छाड़ की और 20 वर्षीय दूसरी बेटी से अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!