कोटद्वार-पौड़ी

ई-लोक अदालत में 329 वाद में से 47 का निस्तारण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पौड़ी गढ़वाल में 8 ई-लोक अदालत पीठ गठित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित ई-लोक में वादों के निस्तारण कि लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल में 8 ई-लोक अदालत पीठ गठित की गई। ई-लोक अदालत में कुल 329 वाद संदर्भित किये गये। जिसमें से 47 वादों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज इन्दु शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुसार इस माह के द्वितीय शनिवार 12 सितम्बर को हुई ई-लोक अदालत में धन वसूली, मोटर दुर्घटना, 138 एनआई एक्ट, पारिवारिक विवाद, शमनीय प्रकृति के अपराधिक समेत अन्य वादों का भी निस्तारण किया गया। साथ ही प्री-लिटिगेशन के मामलों का भी निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में विभिन्न मामलों के करीब 329 वादों की सूची प्राप्त हुई थी। इसके तहत मुख्यालय पौड़ी हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ सं0 01 द्वारा 5 वाद, ई-लोक अदालत पीठ सं0 2 द्वारा 9 वाद, ई-लोक अदालत पीठ सं0 3 द्वारा 3 वाद एवं बाह्य न्यायालय कोटद्वार हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ सं0 1 द्वारा 10 वाद, ई-लोक अदालत पीठ सं0 2 द्वारा 8 वाद, ई-लोक अदालत पीठ सं0 3 द्वारा 7 एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर हेतु गठित ई लोक अदालत पीठ द्वारा 5 वाद कुल 47 वादों का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!