22 साल में 54 विदेश यात्रा… कमाई 11 करोड़ और खर्च किए 60 करोड़; बीजेपी ने राहुल गांधी पर उठाए सवाल

Spread the love

नई दिल्ली ,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके विदेश दौरों और उनसे जुड़े कथित खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राहुल गांधी ने वर्ष 2004 से 2026 के बीच 54 निजी विदेश यात्राएँ की हैं, जिन पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इन दौरों में कोई आधिकारिक सरकारी या संसदीय यात्रा शामिल नहीं है।पात्रा ने राहुल गांधी की घोषित आय का हवाला देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच उनकी कुल आय लगभग 11 करोड़ रुपये रही है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि जब घोषित आय सीमित है, तो विदेश यात्राओं पर इतना खर्च कैसे हुआ और इसका स्रोत क्या है।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पिछले 22 वर्षों से जनप्रतिनिधि हैं और इस दौरान उन्होंने इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों की यात्रा की है।भाजपा ने यह आरोप भी लगाया कि इन यात्राओं से जुड़े कई रिकॉर्ड और तस्वीरें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन उनके वित्तपोषण के स्रोत और भुगतान प्रक्रिया को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में पात्रा ने कहा कि मुख्य सवाल यह है कि इन कथित निजी यात्राओं की फंडिंग किस माध्यम से हुई और इसका पूरा विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *