कोटद्वार-पौड़ी

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर बांटे मास्क, सेनेटाइजर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
प्रदेश के खेल, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कण्वघाटी वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने आये लोगों को जूस पिलाया। इसके अलावा मरीजों को मास्क और सेनेटाइज भी वितरित किया।
भाजयुमो के पौड़ी जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में वैक्सीन लगाने आये लोगों को कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाया। सौरभ नौडियाल ने कहा कि 20 कार्यकर्ताओं की सूची बेस अस्पताल कोटद्वार प्रशासन को सौंपी गई है। जो आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करेगें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोविड वैक्सीन लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रहे है। इस मौके पर जिला मंत्री मनीष आर्य, मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडेय, नगराध्यक्ष अतुल डोबरियाल, मीडिया प्रमुख रजत मेहरा, कैलश खुल्बे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!